23 Apr 2024, 11:36:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

आम की पत्तियां के स्वास्थ्य लाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2016 6:56PM | Updated Date: May 23 2016 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैल्थ डेस्क। गर्मियों में सबसे ज्यादा मिलने और पसंद किए जाने वाले फलों के राजा आम के बिना गर्मियां अधूरी सी लगती है यह काफी स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए लाभकारी भी होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि आम के साथ-साथ इसकी पत्तियों भी हमारे लिए बहुत ही गुणकारी होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होने के कारण यह लगभग हर बीतारी का आसानी से इलाज कर सकती है। इसके अलावा इसमें बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी, बी और ए भी पाया जाता है। आम की पत्तियां एक ऐसा खजाना है जो आपको फ्री में ही मिलता है। इसलिए इसे अच्छी ढंग से प्रयोग करें। आम की पत्तियां साल भर में मौजूद रहती है इसलिए आपको बीमारी दूर रहने के लिए किसी खास मौसम का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
 

आम की पित्तयों को इस्तेमाल करने का तरीका
आप आम की पत्तियों का कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते है। जैसे हल्के हरे रंग के छोटे आकार की आम की पत्तियों के तोड़ लें, अच्छे से धोएं और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर चबाइए। या आम के कुछ पत्तों को तोड़िए और रात भर के लिए हल्के गुनगुने पानी में डालकर भिगों दें। अगली सुबह इसका सेवन करें। साथ ही पत्तियों को धोकर धूप में सुखाएं और पाउडर बना लें। इस पाउडर की एक चम्मच लें और एक गिलास पानी में मिलाकर पी लें। ध्यान रखें इसका सेवन खाली पेट ही करें।
 

ब्लड-शुगर पर नियंत्रण
आम के पत्तों की मदद से आप ब्लड-शुगर को भी कंट्रोल कर सकते है। ऐसा आम के पत्तों में मौजूद टैनिन के कारण  होता है। आम के पत्तों से निकला ब्लड-शुगर अर्क असंतुलिन उत्पादन और ग्लूकोज को बढ़ने से रोक कर ब्लड-शुगर का स्तर घटाता है। इसके अलावा आम के पत्तों में मौजूद हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव से ब्लड-शुगर कर स्तर कम हो जाता है। रोज सुबह एक चम्मच आम की पत्तियों का सेवन करने से ब्लड-शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
 

गॉल ब्लैडर और किडनी स्टोन से बचाए
आम की पत्तियों से किडनी में पथरी की समस्या को हल करने और किडनी को सेहतमंद रखने में मदद मिलती है। इसी तरह यह आपको गॉल ब्लैडर की पथरी से निजात पाने और लिवर को सेहतमंद रखने में भी मदद करता है। रोजाना आम की पत्तियों के पाउडर से बना घोल पीने से किडनी के स्टोन दूर करने में मदद मिलती है।
 

कोलेस्ट्रॉल को कम करें
कोलेस्ट्रॉल का उच्चस्तर आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आप शुगर की बीमारी से पीड़ित है, तो आपको बाकी चीजों का भी ध्यान रखना होगा। चूंकि आम के पत्तों में फाइबर, पेक्टिन और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है इसलिए यह आपके कोलेस्ट्राल, खासतौर पर एलडीएल या हानिकारक कोलेस्ट्राल के स्तर को घटाता है। इसके अलावा इससे आपकी धमनियां मजबूत और स्वस्थ बनती है।
 

अस्थमा से बचाए
आम की पत्तियां अस्थमा की बिमारी को कंट्रोल और इससे आपको बचाती है। आम की पत्तियां चाइनीज दवाओं में भी बहुत प्रयोग की जाती है, आप अस्थमा से निजात पाने के  लिए इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर थोड़ा सा शहद मिलाकर प्रयोग कर सकते है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »