20 Apr 2024, 15:15:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

जानिए हिचकी रोकने के आसान उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2016 12:43PM | Updated Date: May 14 2016 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेल्थ डेस्क। कहते है हिचकी तभी आती है जब कोई आपको दिल से याद करता है, लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां हिचकी अचानक से मौसम बदलने, गर्म के बाद कुछ ठंडा खा लेने, सिगरेट पीने से और ज्यादा चिंता करने तक से हिचकी आती है। 
ठंडा पानी पिएं
ऐसा माना जाता है कि हिचकी आने पर तुरंत ठंडा पानी पिया जाए तो यह रुक जाती है। कुछ लोग का कहना है कि पानी पीते समय आपको अपनी नाक भी बंद करनी चाहिए।
शहद भी है फायदेमंद
हिचकी को रोकने में शहद भी है फायदेमंद। हिचकी आने पर एक चम्मच शहद खाना फायदेमंद रहता है,अचानक से शरीर को मिलने वाली शहद की मिठास नर्व्स को संतुलित करती है।
कुछ पल के लिए रोकें सांस
जानकारों का मानना है कि,हिचकी आये तो अपनी सांसों को कुछ पल के लिए रोक लेना चाहिए। यह बहुत ही पुराना नुस्खा है और इससे हिचकी रोकने में मदद भी खूब मिलती है।

बताया जाता है कि मुंगफली के दाने खाने से भी हिचकी दूर होती है। जब यह आपके दांत और जीभ से होते हुए खाने की नली में उतरता है तो इससे सांस लेने की क्रिया भी प्रभावित होती है और यह हिचकी रोकती है।
उंगलियों को मुंह में डालें
ये तरीका थोड़ा अजीब जरूर है लेकिन अगर बहुत ही ध्यान से अपनी उंगली को मुंह में ले जाने से भी हिचकी रोकने में मदद मिलती है। ध्यान रहे जल्दबाजी में ऐसा करने से आपको खासी आ सकती है।
गर्दन पर आइस बैग
हिचकी आने पर गर्दन पर आइस बैग या ठंडे पानी में भीगा कपड़ा रखने से भी मदद मिलती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »