19 Apr 2024, 22:10:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए आजमाए ये नुस्खे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2016 4:04PM | Updated Date: Apr 29 2016 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मी में हेल्थ को लेकर कई समस्याएं शुरू हो जाती है। ऐसे में हमें अपनी हेल्‍थ का विशेष ध्यान देना जरूरी हो जाता है। इस मौसम में अपने खान पान पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होती है। संतुलित अहार लेने से पेट की समस्याएं नहीं होती है। गर्मी के मौसम में इंसान के शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में सुबह उठने के साथ ही आपको भरपूर पानी पीना चाहिए। गर्मी के दिन में कोशिश करें की आप चाय का सेवन ना करें। इससे अपच बढ़ती है।
 
गर्मी में नाश्ते के वक्त फलों का सेवन करें। फल आपको ताजगी और फुर्ती देंगे। गर्मी से बचने के लिए फल रामबाण उपाय है। वहीं इस मौसम में चने का सेवन भी आपके शरीर को देगा ठंडक। चने के सेवन से ज्यादा धुप में रहने से भी पको अधिक प्यास नहीं लगती है। 
 
खाना खाते समय गर्मी के मौसम में अपना पाचन ठीक रखने के लिए खाने के साथ धनिया, पुदीना और प्याज जरूर खाएं। इसकी चटनी बना कर खाने से गर्मी के दिन में आपकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं इस आसान तरीके से आप अपने पेट के तकलीफ से बचे हुए रहेंगे।
 
गर्मी के मौसम में आप रोज नारियल पानी पी सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नारियल पानी आपके शरीर में गर्मी के दिनों में अमृत की तरह काम करता है। नारियल पानी के साथ ही गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा दही का सेवन करना चाहिए। दही में कई तरह के एंटीबायोटिक होते हैं। दही से अपच दूर होती है और शरीर में ठंडक बनी रहती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »