29 Mar 2024, 02:22:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

जादू की झप्पी से घटता है तनाव व जोड़ों का दर्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2016 1:31PM | Updated Date: Feb 12 2016 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैल्थ डेस्क। गले मिलने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में हार्मोंस मिल जाते हैं जिससे हड्डियों का दर्द कम हो जाता है और हम खुद को पहले की तुलना में जवां महसूस करने लगते हैं। जादू की झप्पी लेना-देना यानी गले मिलते रहना बढती आयु के लोगों के लिए फिट रहने का सबसे अच्छा उपचार है। इससे स्मरण शक्ति बढ़ती है और तनाव कम होता है।

विशेषज्ञों द्वारा किए गए शोध के मुताबिक, लोगों से गले मिलना मानव शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों के लिए लाभदायक है जिससे लोग खुद को जवान महसूस करते हैं। इस शोध के अनुसार बढ़ती आयु के कारण शरीर में ऐसे रसायनों की कमी हो जाती है जो हड्डियों व जोड़ों में दर्द से राहत दिलाते हैं।

एक्सपर्ट का कहना है कि जब आप किसी को गले लगाते हैं, तो उसे सीधे-सीधे यह महसूस कराते हैं कि आप उसकी केयर करते हैं। इससे दोनों को ही फील गुड महसूस होता है। यही नहीं, हग थैरेपी से जुड़े लोगों का मानना है कि जब इंसान परेशानी या निराशा से घिरा होता है, तब उस पर बातों का कोई असर नहीं होता।

वहीं, उसे गर्माहट से गले लगाने से उसका मन हल्का हो जाता है। असल में पूरे इमोशंस के साथ गले लगाने का सीधा असर दिल व दिमाग पर पड़ता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »