28 Mar 2024, 22:51:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

पुदीना सेहत के लिए फायदेमंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2016 12:18PM | Updated Date: Feb 11 2016 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैल्थ डेस्क। पुदीना विटामिन-ए से भरपूर होता है। पुदीने की चटनी स्वादिष्ट तो होती ही है, सेहत के लिए भी फायदेमंद है।पु पुदीना पाचक तथा कफ, वायु, उल्टी, और पेट दर्द में बहुत लाभदायक है।
ये है पुदीना के फायदे -
स्वस्थ पाचन तंत्र पुदीना हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ बनता है, यह पेट में बनाने वाली गैस और दर्द को भी खत्म करता है। साथ ही पाचन क्रिया को सुधरता है और भोजन को पचाने में भी मदद करता है।

मतली और चक्कर की परेशानियों से राहत बहुत से लोगों को कार-बस और ट्रेन में चक्कर और मतली कि परेशानी होती है। इससे बचने के लिए पुदीने कि चाय ही काफी है इसकी खुशबू आपको तरो ताजा रखती है।

मुंहासे से बचाव पुदीना मुहासों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसमें मेंथोल होता है जो त्वचा को ठंडक देता है, इसकी शीतलता, त्वचा में अत्यअधिक तेल को रोकता है और मुहासों से भी बचाता है।

जलन और एलर्जी हो जाती है तो एक कप पुदीना की चाय बहुत ज्यादा लाभदायक सिद्ध होगी। यह चकत्ते, जलन, कीड़े के काटने, खुजली और त्वचा में सूजन जैसी त्वचा समस्याओं का इलाज करने में भी सहायक है।

बालों को खूबसूरत बनाता है पुदीने की चाय के नियमित इस्तेमाल से बाल खूबसूरत होने लगते हैं। इससे बालों की जड़ों में रक्त का प्रवाह अच्छा होता है और बालों को बढ़ने में मदद करता है। पुदीने की चाय में कुछ ऐसे भी गुण होते हैं जिससे बालों में चमक और वह घने हो जाते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »