20 Apr 2024, 13:44:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

व्यायाम के लिए स्वमिंग बेहतर विकल्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2016 4:35PM | Updated Date: Feb 8 2016 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्वमिंग करना एक अच्छा व्यायाम है उगर आप को स्वमिंग आती है तो आप स्वमिंग कर सकते हैं। क्योंकि इसके एक नहीं बल्कि ढेरों फायदे हैं। स्विमिंग के जरिए आप कम समय में अपनी शरीर में बदलाव महसूस कर सकते हैं।
स्विमिंग के फायदों पर एक नजर...
आपके दिल की एक्सरसाइज के लिए स्वमिंग सबसे बेहतर विकल्प है। विषेशज्ञों का कहना है कि अगर आप हफ्ते में दो-तीन बार स्विमिंग करते हैं तो इससे आपको दिल की बिमारियां नहीं होगी।
   
वजन कम करने और शरीर को लचीला बनाने में भी स्विमिंग एक अहम रोल अदा करता है। स्विमिंग की मदद से आप कम समय में काफी ज्यादा कैलोरी घटा सकते हैं।
   
स्विमिंग से आपकी हड्डियों और जोड़ों को भी मजबूती मिलती है। ये खासतौर पर बुजुर्गों के लिए काफी फायदेमंद। बुजुर्ग स्विमिंग करके जोड़ों और हड्डियों में दर्द रहने जैसी परेशानियों से आसानी से निजात पा सकते हैं।
   
स्विमिंग करते वक्त आपकी हड्डियों पर कम जोर पड़ता है। स्विमिंग में ज्यादातर आपकी मांसपेशियां और संतुलन काम आता है। इसकी मदद से आप हड्डियों पर बिना दबाव दिए एक्सरसाइज कर सकते हैं।
   
स्विमिंग के दौरान ब्रिथिंग का रोल काफी जरूरी रहता है। इसकी मदद से आपके फेफड़ों की भी बेहतर एक्सरसाइज हो जाती है। स्विमिंग आपके सांस लेने के सिस्टम को भी दुरुस्त रखने में मदद करती है।
   
स्विमिंग करने वाले लोगों के फेफड़ों की क्षमता भी आम लोगों से कहीं ज्यादा होती है। इससे लंबी दूरी तक दोड़ने या फिर किसी अन्य शारीरिक सक्रियता को निष्पादित करने में आसानी होती है।
       
दिल की बिमारियों, फेफड़ों को दुरुस्त रखने के अलावा स्विमिंग करने से आपके शरीर का बल्ड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। बल्ड सर्कुलेशन के लिए स्विमिंग को सबसे अच्छी एक्सरसाइज माना जाता है।
   
शरीर में लचीलापन प्राप्त करने के लिए लोग अक्सर जिम या फिर व्यायाम करते हैं, लेकिन स्विमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसमें आपकी बॉडी का हर एक पार्ट मूव होता है और आपको लचीलापन मिलता है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »