24 Apr 2024, 14:45:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

इन नुस्खों को अपनाएंगे तो बच जाएंगे आप सर्दी-खांसी से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2015 8:52PM | Updated Date: Nov 26 2015 8:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सर्दियां आते ही कई तरह की बीमारियां खासतौर पर नजला- जुकाम और साइनस की समस्या बढ़ जाती है। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसी ही एलर्जिक समस्याएं होती हैं तो आपको अब चिंता करने की कोई बात नहीं। कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर अब आप सर्दियों का भी खुलकर मजा ले सकते हैं।

 
साइनस होते ही सिरदर्द होना शुरू हो जाता है। नजर कमजोर होने लगती हैं। इतना ही नहीं, बाल भी सफेद होने लगते हैं। ऐसे में आपको पानी उबालकर उसको थोड़ा ठंडा करके उसमें आधा चम्मच नमक डालकर जलनेती करनी चाहिए। साइनस का एक और आयुर्वेदिक उपचार है जिसे नस्यम कहा जाता है। नस्यम में सबसे पहले चेहरे पर मसाज होती है. आधा घंटा चेहरे की मसाज करने के बाद चेहरे को भाप दी जाती है। भाप के बाद जल नेती की जाती है। इस प्रक्रिया से भी साइनस जल्दी ठीक होता है।

साइनस ठीक करने के लिए चेहरे की मसाज और भाप के बाद नाक में कुछ बूंदें बादाम का तेल भी डाल सकते हैं. इससे भी साइनस दूर होता है। जिन्हें साइनस है वे रात में ठंडा खाना ना खाएं साथ ही कोल्डड्रिंक्स इत्यादि को नजरअंदाज करें। दही और अचार ना खाएं। चावल, फ्राइड फूड और मैदे से बनी चीजें भी ना खाएं क्योंकि इससे साइनस बढ़ जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »