26 Apr 2024, 05:05:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

ठंडी के मौसम अपनाए ये उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2015 8:50PM | Updated Date: Nov 26 2015 8:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं जो हमें पसंद हैं लेकिन उनकी तासीर ठंडी होती है और सर्दियों में वो नुकसान करती है। जानिए, कैसे सर्दियों में ठंडी तासीर वाली चीजें खाकर भी आप सेहतमंद रह सकते हैं।

यूं तो आपको सर्दी के मौसम में ठंडी चीजें खाना नजरअंदाज ही करना चाहिए। चावल, केला, दही और दूध जैसी चीजों की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में आप कोशिश करें रात में यू चीजें ना खाएं इससे कफ हो सकता है। साथ ही रात में खट्टी चीजें अचार, चटनी इत्यादि ना खाएं क्योंकि इससे कोल्ड और कफ होने की आशंका बढ़ जाती है।

मैदा और सूजी भी रात में खाने से बचना चाहिए। मैदा से बनी नान, रोटी, ब्रेड या बेकरी आइटम खासतौर पर ना खाएं। दिन में तो ये सब चीजें पच जाती हैं लेकिन रात में नहीं पचती। यही नहीं फ्राइड फूड भी खाने से बचना चाहिए। इससे ना सिर्फ कफ बढ़ सकता है बल्कि रात में फ्राइड फूड जल्दी से पचता भी नहीं है जिससे इनडायजेशन, एलर्जी या अस्थमा भी हो सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »