20 Apr 2024, 01:54:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

धूल-धूप और धुएं से बढ़ रहे नेत्र रोग, ऐसे बरतें सावधानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2015 12:10PM | Updated Date: Apr 12 2015 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेज धूप और उड़ती धूल के कारण आंखों की बीमारियां बढने लगी हैं। आंखों में जलन, दर्द, आंख लाल होना आदि शिकायतें सामने आ रही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक तेज धूप के कारण आंखों की रोशनी पर प्रतिकूल असर पड़ने के साथ ही धूल के कण रेटीना को नुकसान पहुंचा सकते हैं। धीरे-धीरे धूल के कण आंखों में चले जाते हैं और बाद में यह इंफेक्शन में बदल जाते हैं। वाहनों का धुंआ इंफेक्शन को और बढ़ा देता है। चश्मे का इस्तेमाल कर आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है। 
 
ऐसे रखें आंखों का ख्याल 
- धूप में बाहर जाते समय सनग्लासेस का उपयोग करें। 
 - फोटो क्रोमेटीक चश्मे की बजाय डार्क ग्लासेस का उपयोग करें।
- धूप में आने के थोड़ी देर बाद ही आंखों को ठंडे पानी से धोएं। 
- रात को सोते समय आई ड्राप का उपयोग करें। 
- आंखों के लाल होने पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।
- आंखों को साफ रखने के लिए गुलाब जल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
आंखों की देखभाल करें
इन दिनों आंखों में जलन, लाल पड़ना जैसी शिकायतें हो सकती हैं। वाहनों का धुआं और उड़ती धूल इसका कारण बन रहे हैं।   इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। जिससे आई इंफेक्शन होता है। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी प्रकार का ट्रीटमेंट न लें।
 
 
इन चीजों से बचें  
- अपने दोस्तों का चश्मा शेयर न करें। इससे इंफेक्शन बढ़ता है।
- आंखों में जलन होने पर उसे मले नहीं, क्योंकि इससे मर्ज बढ़ता है।
- डॉक्टर की बिना सलाह के आंखों के उपचार के लिए किसी भी प्रकार के आई ड्राप का उपयोग न करें।
- लोकल चश्मे का उपयोग न करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »