25 Apr 2024, 21:58:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

मुट्ठी भर अखरोट से बढ़ती है प्रजनन क्षमता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2015 4:21PM | Updated Date: Nov 8 2015 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुरूषों की शुक्राणु संख्या दुनिया भर में एक बड़ी समस्या मानी जाती है और वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे बढ़ाने का बहुत आसान तरीका है मुट्ठी भर अखरोट खाना। यूसीएलए स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रोफेसर वेंडी रॉबिन्स ने बताया, अखरोट और पुरूष प्रजनन-क्षमता के संबंध में हमने जो प्राथमिक अनुसंधान किया उसमें हमने भोजन में अखरोट जोड़ने पर शुक्राणुओं के पहलुओं में सुधार पाया जिसने हमारे लिए पुरूष प्रजनन-क्षमता और प्रजनन स्वास्थ्य पर अखरोट के प्रभावों का और अध्ययन करने का एक मंच तय किया।
 
वेंडी ने कहा, नई परियोजना चल रही हैं और हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में इसके बारे में आपसे साझा करने में सक्षम होंगे। उन्हेंने बताया कि रोजाना 75 ग्राम अखरोट के रोजाना सेवन से 21 से 35 साल के आयुवर्ग के स्वस्थ पुरूषों के समूह में शुक्राणु जीवन-शक्ति, गतिशीलता और सामान्य आकृति में सुधार हुआ।
 
विज्ञान पत्रिका ‘बायोलोजी ऑफ रिप्रोडक्शन’ में प्रकाशित यह अध्ययन दुनिया भर में सात करोड़ से ज्यादा दंपतियों के लिए अहम हैं जिन्हें प्रजनन क्षमता की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इनमें से 30 से 50 फीसद मामले पुरूष पार्टनर से जोड़े जाते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »