25 Apr 2024, 19:07:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

30 मिनट के व्यायाम से, घट जाएगा आपका दमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2015 10:07PM | Updated Date: Oct 8 2015 10:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोरंटो। एक नये अध्ययन में दावा किया गया है कि टहलने, साइकिल चलाने या योग करने जैसे व्यायाम रोजाना 30 मिनट करने से अस्थमा रोग के लक्षणों में बहुत कमी आ सकती है। दुनियाभर में लाखों लोग अस्थमा से पीड़ित हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि अस्थमा को दूर करने का साधारण तरीका सालभर प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करना है।
     

विशेषज्ञों ने अस्थमा से पीड़ित 643 प्रतिभागियों की व्यायाम की आदतों का विश्लेषण किया। अध्ययन में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से अच्छी तरह से शारीरिक क्रियाकलाप करते हैं उनकी इस रोग से उबरने की संभावनाएं व्यायाम नहीं करने वाले लोगों की तुलना में ढाई गुना ज्यादा होती हैं।
     

कनाडा के ‘कानकार्डिया विश्वविद्यालय’ के प्रोफेसर और इस अध्ययन के प्रमुख सदस्य साइमन बैकन ने कहा कि हम यहां मैराथन में दौड़ने की बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना केवल 30 मिनट टहलने, साइकिल चलाने या योग करने से अस्थमा के लक्षणों में प्रभावी कमी आ सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »