29 Mar 2024, 21:34:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

लंबे लोगों को ज्यादा होता है कैंसर का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2015 3:16PM | Updated Date: Oct 3 2015 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ऊंचे कद वाले पुरुषों व महिलाओं को कैंसर होने का खतरा अधिक होता है। स्वीडन में लंबे समय तक किए गए एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। अध्ययन में यह बात भी सामने आई कि लंबाई में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि होने पर महिलाओं में कैंसर का खतरा 18 फीसदी, जबकि पुरुषों में 11 फीसदी तक बढ़ जाता है।
 
इसके अलावा, लंबी महिलाओं को स्तन कैंसर का खतरा 20 फीसदी अधिक होता है, जबकि प्रति 10 सेंटीमीटर लंबाई बढ़ने पर पुरुषों व महिलाओं दोनों में त्वचा कैंसर का खतरा लगभग 30 फीसदी बढ़ जाता है। कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट एंड युनिवर्सिटी ऑफ स्टॉकहोम के शोधकर्ताओं ने 1938-1991 के बीच जन्मे 55 लाख महिलाओं व पुरुषों पर शोध किया, जिनकी लंबाई 100 सेंटीमीटर से 225 सेंटीमीटर के बीच थी।
 
कारोलिस्का इंस्टीटयूट की प्रमुख शोधकर्ता एमेली बेन्याई ने कहा की उनकी जानकारी में ऊंचाई व वैंâसर के बीच संबंध पर महिलाओं व पुरुषों पर किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा शोध है। बेन्याई का अध्ययन दर्शाता है कि लंबे लोगों को कैंसर होने का खतरा अधिक होता है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस बीमारी से ऐसे लोगों की मौत भी अन्य की अपेक्षा अधिक होती है या नहीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »