19 Apr 2024, 15:28:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

बारिश में पैरों की अनदेखी से हो सकती है गंभीर समस्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2015 3:42PM | Updated Date: Aug 8 2015 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बारिश की रिमझिम फुहारें जहां तपती गर्मी से निजात दिलाती है, वहीं यह मौसम अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है। इस मौसम में त्वचा संबंधी कई छोटी-मोटी तकलीफें हो सकती है। इनमें से एक आम समस्या है। पैरों में संक्रमण होना। बरसात के मौसम में अपने पैरों को ठीक रखने के लिए कुछ एहतियात बरतनी जरूरी है। इस मौसम में थोड़ा सा समय अपने पैरों को देंगे, तो आपके पैरा खूबसूरत बने रहेंगे।
पैरों से जुड़ी समस्याएं
बरसात में भीगने के कारण आपके पैरों की उंगलियों में फंगस इंफेक्शन भी हो समता है। बारिश में जगह-जगह पानी जमा हो जाता है और कई बार चाहे-अनचाहे आपको उसमें पैदल चलना पड़ता है। ऐसे मे आपके पैरों में पत्थर या अन्य नुकीली चीज से चोट लगने की संभावना बनी रहती है। बारिश के दिनों में  कीड़े भी बाहर निकल आते है, जिनकी वजह से आपके पैरो में संक्रमण सकता है।
पैरों का बचाव
1. बरसात में अपने पैरो की सफाई का खास ख्याल रखें। पैरों को साबुन  और पानी से अच्छे से धोएं और पानी में डेटॉल या सेवलॉन जरूर मिलाएं।
2. पैरों को धोने के बाद तौलिए से अच्छे से सुखाकर उन पर पॉउडर छिड़के और उसके बाद ही जूते या चप्पल पहनें।
3. पैरों का हमेशा सूखा रखें।
4. बारिश के समय नंगे पांव बिल्कुल ना चलें। इससे पैरों में किसी भी तरह का घाव नहीं होगा। साथ ही वायरस व बैक्टीरिया से भी बचाव होगा।
5. बरसात के मौसम में अगर पैर में चोट लग जाए, तो डॉक्टरी सलाह लेने में कोताही न बरतें। अगर आपके पैर में पहले से भी कोई जख्म है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »