24 Apr 2024, 13:12:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

तुरई के जूस से होते है अनेको फायदे, जानकर हो जायेंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2019 12:47AM | Updated Date: Jul 28 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्वस्थ रहने के लिए हम कई तरह की हरी सब्जियों का सेवन करते हैं। जिसमे तुरई भी होती हैं। कुछ लोग तुरई खाना बिल्कुल पसंद नही करते| तो जो लोग तुरई खाना पसंद नही करते वो तुरई का जूस पी सकते है। किसी भी समय आप तुरई का जूस पी सकते है। इसे खाली पेट भी पीया जा सकता है। शायद इसका स्वाद आपको पसंद न आये लेकिन इसके सेवन से अनेको फायदे होते हैं।

 
तो आइये जानते है इससे होने वाले फायदों के बारे में-
 
एनर्जी- तुरई का जूस वर्कआउट करने के बाद पीएं। जो इसमें मौजूद नैचूरल शुगर ग्लोइकोजीन के स्तर को बनाए रखता है और ये कार्बोहाइड्रेट की कमी को भी पूरा कर देता है|
वजन कम- कैलोरी और फैट तुरई की जूस में कम मात्रा में होती है। इसके सेवन से आप वजन भी कम कर सकते है| इसमें होने वाले फाइबर भूख को भी कंट्रोल रखता है।
कब्ज- कब्ज दूर करने में भी ये काफी मदद करता है अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो आप जरूर इसे ले| ये पाचन तंत्र को भी दुरस्त रखता है।
यूरीन इंफेक्शन- यूरीन इंफेक्शन की समस्या से भी ये आपको दूर करता है। एसिड की मात्रा यूरीन में बढ़ने से जलन महसूस होने लगती है। तो ये जूस उस एसिड को भी कम करता है।
बालों और त्वचा के लिए लाभदायक- बालों पर तिल के तेल में इस जूस को मिलाकर लगाएं। बालों का झड़ना इससे बंद होगा। ये जूस एक अच्छा मॉइस्चराइजर का भी काम करता है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »