19 Apr 2024, 09:27:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

सही समय पर सही डाइट लेने से फिट रहेगा शरीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 2:04AM | Updated Date: Jul 5 2019 2:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिनभर काम के चक्कर में महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को अनदेखा कर देती हैं, हालांकि कुछ महिलाएं सुबह एक्सरसाइज और योग करती हैं, लेकिन स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ इतना ही काफी नहीं है, इसके लिए सही डाइट लेना भी जरूरी है। डायटीशियन विनीता जायसवाल की मानें तो हमारी बॉडी को फिट रखने में 80 प्रतिशत योगदान सही डाइट का होता है और बाकी 20 प्रतिशत एक्सरसाइज, योग या स्पोर्ट्स का। यदि हम सही आहार सही समय पर लें तो बार-बार बीमार पड़ना, कमजोरी आना जैसी शिकायतें दूर ही रहेंगी। विनीता का कहना है कि सही आहार के साथ आहार लेना का सही समय भी मायने रखता है। इसके साथ ही नियमित प्राणायाम, एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। अपना डाइट प्लान बना लें और विशेषज्ञों की सलाह पर सही आहार लें। डाइट में सही आहार नहीं हुआ तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जो कई बीमारियों को न्योता देती है। ऐसे में आज हम वर्किंग से लेकर हाउस वाइफ्स तक का परफेक्ट डाइट प्लान बताएंगे, जो न सिर्फ आपको स्वस्थ रखेगा, बल्कि इससे आप फिट भी रहेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »