19 Mar 2024, 08:06:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

लड़के इन 3 गंदी आदतों को अगर छोड़ दे तो शरीर बन जाएगा ताकतवर और फौलादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 2:08AM | Updated Date: Jun 24 2019 2:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आजकल ज्यादातर लड़के यही चाहते है कि उनका शरीर ताकतवर और मजबूत बने। जिससे उनकी पर्सनलिटी अच्छी दिखे। लेकिन आजकल लड़को की कुछ गलत जीवनशैली और कुछ गलत आदतें होती है। जिसके कारण लड़कों का शरीर कमजोर और दुबला पतला हो जाता है। अगर आप अपने शरीर को ताकतवर और मजबूत बनाना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

देर रात तक जागना- आजकल कई लड़को की यह आदत होती है कि वह मोबाईल व कंप्यूटर पर काफी देर रात तक लगे रहते है। जिसके कारण वह सुबह भी काफी देर से उठते है। आपको बता दें कि ऐसा नियमित करने से शरीर जल्दी बूढ़ा हो जाता है। इस गलत आदत की वजह से शरीर में दिनभर थकान और सुस्ती बनी रहती है। जिसके कारण किसी भी काम को करने का मन भी नहीं लगता है। इस गलत की वजह से शरीर में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियां भी हो जाती है।

अधिक तनाव लेना- जो लोग अपने जीवन में अधिक तनाव लेते है वह हमेशा बीमारियों की चपेट में रहते है। अगर आपको हमेशा फिट रहना है तो आपको तनाव बिल्कुल छोड़ना होगा। क्योकी तनाव में रहने से मानसिक स्वास्थ पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण पूरे शरीर का सिस्टम बिगड़ जाता है। इसीलिए तनाव में रहने की आदत को तुरंत छोड़ दें।

समय पर भोजन नहीं करना- आजकल ज्यादातर लड़के समय पर भोजन नहीं करते है। जिसे कारण शरीर के अंगों की कार्यप्रणाली काफी बिगड़ जाती है। जिससे शरीर में खाया पीया भी नहीं लगता है। इसके कारण शरीर धीरे-धीरे दुबल और पतला हो जाता है। इसीलिए समय पर भोजन जरूर करना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »