19 Mar 2024, 09:34:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

खून की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 1:44AM | Updated Date: Jun 24 2019 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शरीर को रोगों से मुक्त रखना है तो आपको कई तरह की वस्तुएं अपनानी होंगी। ऐसे में सर्वाधिक जरूरी है शरीर में खून की कमी न हो सके। क्योंकि इससे आपको अनेक तरह के रोग भी हो सकते है। खून की कमी होने की अनेक वजह हो सकती है जैसे- चिंता करना, नींद पूरी न हो पाना, सही पोषक तत्वों युक्त भोजन नहीं खाना इत्यादि।

भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों को सम्मिलित कीजिए। जिनके सेवन से प्रोटीन एवं विटामिन की कमी पूरी हो पाएगी व खून की कमी में भी राहत मिलेगी।

खून की कमी को पूरा करने में खजूर भी काफी लाभदायक होता है। प्रतिदिन दूध में 1 या 2 खजूर डालकर पीना भीफायदेमंद होता है।

खून की कमी होने पर टमाटर ज्यादा खाइए। साथ ही आप इसका जूस भी ले सकते हैं।

प्रतिदन एक आंवले के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए एवं उसके ऊपर से एक गिलास दूध भी पीना चाहिए।

इनदिनों मौसमी फल अनार बाजार में मौजूद है। ऐसे में अनार का जूस भी काफी लाभदायक होता है।

गाजर-चुकंदर का जूस तथा सलाद खून की कमी को पूरा करते हैं। इनको खाने से खून की कमी की समस्या ठीक हो जाती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »