24 Apr 2024, 17:00:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

प्रेग्‍नेंसी में भूलकर भी न खाए ऐसी चीजें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 11:59AM | Updated Date: Jun 17 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रेग्‍नेंसी में हर महिला को अपने खान पान का विषेश ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान कुछ ऐसी चीजें होती हैं। जिन्हें नहीं खाना चाहिए। गर्भावस्‍था के पहले तीन महीने तक अपने खान पान का बहुत ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि ये समय प्रेगनेंट के लिए बहुत नाजुक माने जाते हैं। आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन इस दौरान नहीं करना चाहिए।
 
कच्चे दूध का सेवन नहीं
प्रेग्‍नेंसी में कच्चे दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। कच्चे दूध का सेवन करने से पेट की कुछ प्राब्लम का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान हमेशा उबाले हुए दूध का ही सेवन करें। फ्रिज़ में रखें दूध का सेवन भी गरम करने के बाद ही करें। ठन्डे दूध को न पिंए।
 
चाय कॉफ़ी 
प्रेग्‍नेंसी में चाय कॉफ़ी का सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि इसमें काफ्फीन की मात्रा अधिक होती है। और जब महिलाएं इसका सेवन दिन में कई बार करती है। तो इसके कारण गैस की समस्या उत्त्पन्न हो सकती है। खाली पेट चाय का सेवन तो कभी नहीं करना चाहिए। यदि आप चाय का सेवन करती हैं तो साथ में कुछ न कुछ जरूर खाना चाहिए।

कच्चा पपीते 
गर्भवती महिला को कच्चे पपीते नहीं खाना चाहिए। क्योंकि कच्चे पपीते में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, जिसके सेवन के कारण शुरूआती दिनों मे खास कर गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। तो इस दौरान इसका सेवन करें से बचें।  पक्का पपीता भी इस दौश्रान लाभदाय​क नहीं होता है। 
 
नशीले पदार्थ
नशीले पदार्थ तो किसी के लिए भी हानिकार होता है तो गर्भवती महिला के लिए तो वैसे ही इस का सेवन करना सख्त मना होता है। नशीले पदार्थो का सेवन करने से गर्भवती महिला के सेहत पर तो असर पड़तस ही है। साथ गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी हानिकार हो सकता है।
 
कटहल
कटहल खाना प्रेग्‍नेंसी में हानिकार हो सकता है। वैसे तो कटहल सब्ज़ी के रूप में बहुत लोकप्रिय है। लेकिन इसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, जिसका सेवन गर्भावस्था में करने पर हेल्थ प्राब्लम हां सकती हैं। इसीलिए गर्भावस्था में इसके सेवन से बचें।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »