29 Mar 2024, 20:45:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

आप भी इस तरह से खाते हैं दही तो हो जाएँ सावधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 12:44AM | Updated Date: Jun 9 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दही खाने के कितने ज्यादा फायदे है यह तो आप जानते ही होंगे। इसलिए कम से कम दिन में दो बार दही खाना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा और आप लंबे समय तक स्वस्थ भी रहेंगे लेकिन क्या आप जानते हैं की दही खाने के कुछ नुकसान भी हैं। गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए दही खाना अच्छा होता है । लेकिन जरूरत से ज़यादा नही खाना चाहिए। मलाई वाला दही अगर आप अपनी त्वचा पर लगाते है तो आपकी त्वचा पर एलर्जी या पिंपल्स होने का ख़तरा रहता है। इसलिए हमेशा सादा दही ही इस्तेमाल करें। ताजे दूध से बनी दही ही अधिक फायदेमंद होता है। बाज़ार वाली दही को लंबे समय तक सही रखने के लिए प्रिज़र्वेटिव मिले होते हैं।
 
जो की आपको कई प्रकार के नुकसान पंहुचा सकते है और आप बीमार पड़ सकते है जितना हो सके ताज़ा घर का ही दही खाएँ। गले से जुडी बीमारी, टांसिल्स, खांसी, जुकाम, शरीर में सूजन, जोड़ों के दर्द, फेफड़ों में संक्रमण और सांस से जुडी बीमारी में दही का सेवन करने से बचे। रात में भी दही का सेवन नही करना चाहिए क्योंकि रात को हम ज्यादा काम नही करते जिसकी वजह से दही पच नही पता हैं। अगर आपको दही जरुर खाना हैं तो दही में काली मिर्च जरुर डाल लें। मांसाहारी भोजन के साथ दही खाने से त्वचा संबंधी बीमारी हो सकती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »