28 Mar 2024, 20:29:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

प्रेंग्‍नेसी में रोजा रखते समय महिलाएं रखें इन बातों का खास ख्याल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 12:45PM | Updated Date: May 31 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस समय रोजे भी रखे जा रहे हैं। मगर कई बार ऐसा होता है कि रोजे रखने में सेहत पर ध्यान देना बंद हो जाता है। कई बार रोजेदार हेल्थ को लेकर चौकसी नहीं बरतते। इसमें कई प्रेग्‍नेंट महिलाएं भी होती हैं जो रोजा रखती हैं। उन्हें रोजा रखने में कई सावधानियां बरतनी चाहिए। प्रेग्‍नेंट महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए कि रोजा रखने से पहले वो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। रोजा रखने के दौरान कई बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। 
 
प्रेग्‍नेंट महिलाओं में खून की कमी होना आम बात होती है। अगर उन्हें प्रेग्‍नेंसी में ऐसी कोई दिक्कत है तो कोशिश करें कि रोजाना रोजा न रखना पड़े। रोजे के दौरान अगर आपको महसूस हो की बच्चे की मूवमेंट नहीं हो रहा है या आपको किसी और तरह की गडबड़ महसूस हो रही है तो भी रोजा न रखें। अगर रोजा रखा है तो तुरंत रोजा खोलें। 
 
रोजा रखने के दौरान अगर आपको ऐसा लगे कि आपको अच्छा महसूस नहीं हो रहा है या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से बात करें। अगर खाना न खाने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ गया है तो आप रोजा न रखें। अगर रोजे रखने के दौरान वेट लगातार कम हो रहा है तो संभल जाएं। प्रेग्‍नेंसी के दौरान अपने वेट पर नजर रखें और डॉक्टर से समय समय पर सलाह लेती रहें। रोजा रखते हुए आपको लगे की आपको चक्कर आ रहे हैं तो आप अपना ब्लड शुगर भी टेस्ट करवाएं। तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »