19 Apr 2024, 01:40:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

च्युइंग गम चबाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 12:42AM | Updated Date: May 27 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आप भी बहुत ज्यादा च्युइंग गम चबाते हैं या फिर खाने में वाइट कलर का मेयोनीज आपको काफी पसंद है तो इन चीजों का बहुत ज्यादा सेवन करने से पहले सावधान हो जाइए। इन चीजों में मौजूद फूड एडिटिव की वजह से आपको कोलोरेक्टल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 
 
खतरा- दरअसल, खाद्य पदार्थों में रूप, रंग, गंध या अन्य किसी गुण को सुरक्षित रखने या बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले एजेंट्स को फूड एडिटिव कहा जाता है। च्युइंग गम या मेयोनीज जैसी चीजों में वाइटनिंग एजेंट के रूप में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले फूड एडिटिव की वजह से पेट में जलन से जुड़ी बीमारी और कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा रहता है। हाल ही में हुई एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है। 
 
वाइटनिंग एजेंट के तौर पर इस्तेमाल- जिसे टाइटेनियम डाइऑक्साइड नैनोपार्टिकल्स कहते हैं एक फूड एडिटिव है जिसका इस्तेमाल वाइटनिंग एजेंट के तौर पर बड़ी मात्रा में खाने-पीने की कई चीजों और यहां तक की दवाईयों में भी होता है। इस फूड एडिटिव का हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर होता है यह जानने के लिए चूहों पर एक स्टडी की गई। E171 का इस्तेमाल 900 से भी ज्यादा फूड प्रॉडक्ट्स में होता है और आम लोग हर दिन बड़ी संख्या में इस फूड एडिटिव का सेवन करते हैं। 
 
गट यानी आंतों पर पड़ता है बुरा असर- फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन नाम के जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी में कहा गया है कि ऐसे फूड आइटम्स का सेवन करना जिसमें फूड एडिटिव शामिल है का सीधा असर हमारे गट यानी आंतों पर पड़ता है जिसकी वजह से पेट से जुड़ी कई बीमारियां और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने की आशंका भी रहती है। बावजूद इसके अबतक फूड एडिटिव्स का हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है इस बारे में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »