20 Apr 2024, 09:06:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

गर्मियों में मसाज लेने के हैं कई फायदे, जानें क्यों

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 12:36AM | Updated Date: May 27 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन दिनों गर्मी ने जीना बेहाल कर दिया है। आसमान से जैसे आग बरस रही है और बाहर निकलते ही हर कोई बस वापस घर पहुंच जाना चाहता है। धूप, गर्मी, पसीना आपमें झुंझलाहट पैदा करते हैं और आप मानसिक और शारीरिक रूप से जल्दी थक जाते हैं। ऐसे में छोटे-छोटे काम भी आपको बड़े लगते हैं। ऐसे में आपको जरूरत है एक मसाज कि जो आपको आराम देगा। इस मौसम में आपको बॉडी मसाज जरूर लेना चाहिए। गर्मियों के मौसम में आप किसी और समय के मुकाबले ज्यादा व्यस्त होते हैं। बच्चों की छुट्टियां होती हैं और उनके साथ खेलाना, घर के काम, ट्रिप्स और पिकनिक आपको मजा तो देते हैं लेकिन जाने-अनजाने थकान भी पैदा करते हैं। ऐसे में आपको खुद के लिए समय निकालना जरूरी है। इन सबसे राहत दिलाने के लिए मसाज से अच्छा और क्या हो सकता है। 
 
बचाए स्ट्रेन से- इस समय कई लोग ज्यादा ऐक्टिव होते हैं। गार्डेनिंग, स्विमिंग स्पोर्ट्स जैसी ऐक्टिविटी में कई बार मसकुलर स्ट्रेन हो जाता है। मसाज से दर्द में आराम मिलता है और इनके होने का खतरा भी कम होता है। 
 
सूजन से बचाएगा- गर्मी और उमस की वजह से कई बार शरीर के किसी हिस्से में सूजन आ जाती है। अकसर पैरों और एड़ियों में सूजन पैदा होती है। मसाज से ब्लड फ्लो बढ़ेगा, सूजन कम होगी और आप चलने-फिरने में बेहतर महसूस करेंगे। 
 
स्ट्रेस को रखे दूर- इस मौसम में अकसर स्ट्रेस भी बढ़ जाता है। पिकनिक, ट्रिप्स, पार्टी, रिश्तेदारों से मिलने जैसे काम आपपर बोझ बन सकते हैं। मसाज से शरीर में एंडोरफिन और डोपामाइन रिलीज होते हैं और आप अच्छा महसूस करते हैं। मसाज के बाद आप क्लियर सोच पाते हैं और जो भी करते हैं उसे बेहतर तरीके से कर सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »