28 Mar 2024, 15:28:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

बच्चे को दूध देने से पहले जान लें ये बातें, हो सकता है खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 12:31AM | Updated Date: May 27 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आमतौर पर माता-पिता बच्चे पर दूध पीने का काफी दबाव बनाते हैं, ऐसा वे उनकी बेहतर हेल्थ के लिए करते हैं, लेकिन कई बार बच्चे दूध पीकर उल्टी कर देते हैं या फिर इस बात की शिकायत करते हैं कि उन्हें इसे पीने के बाद गले में खुजली हो रही है। इन्हें आमतौर पर पैरंट्स बहाने के रूप में देखते हैं पर हकीकत यह है कि ये लक्षण मिल्क ऐलर्जी की ओर इशारा हो सकते हैं।
 
मिल्क ऐलर्जी को अक्सर लैक्टोज इन्टॉलरेंस से जोड़कर देखा जाता है, हालांकि ऐसा है नहीं। दरअसल, लैक्टोज इन्टॉलरेंस की समस्या इस स्थिति में होती है जब शरीर में लैक्टेज नामक एंजाइम की कमी हो, जिससे शरीर में लैक्टोज एंटर होने पर उसे एंजाइम तोड़ नहीं पाता है।
 
लैक्टोज दूध में भी मौजूद होता है लेकिन मिल्क ऐलर्जी का मुख्य कारण दूध में मौजूद प्रोटीन होता है। इसके सेवन पर शरीर में रोगों से लड़ने वाले तंत्र की असामान्‍य प्रतिक्रिया देता है, जिससे व्यक्ति को परेशानी होने लगती है।
 
दूध से ऐलर्जी के मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं: उल्टी आना, पाचन में परेशानी, पित्त बनना, होंठ या चेहरे के आसपास खुजली होना, स्किन का लाल हो जाना, चेहरे पर सूजन, सांस फूल जाना।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »