28 Mar 2024, 19:31:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

केवल दस मिनट की एक्सरसाइज से दूर भगाएं थकान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 12:37PM | Updated Date: May 24 2019 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मी के मौसम में दोपहर होते ही शरीर में सुस्ती आना शुरू हो जाती है और आलस, थकान के चलते कोई भी काम करने का मन नहीं करता। विशेषज्ञों की मानें तो तेज धूप के कारण अधिक समय तक ठंडी हवाओं (एसी, कूलर) के संपर्क में रहने से हमें आलस आता है और अधिक हैवी खाना खाने से भी थकान महसूस होती है। ऐसे में पूरा दिन काम करने का जरा भी मन नहीं करता, लेकिन आप केवल सुबह 10 मिनट एक्सरसाइज करते हैं तो समर में पूरा दिन काम करना आसान हो जाएगा। यह एक्सरसाइज और योगा आपको पूरा दिन एक्टिव और एनर्जी से भरपूर रखेगा। 
 
गर्मी में आलस दूर कर दिनभर रहें एनर्जेटिक
जुंबा इंस्ट्रक्टर जिन टीना मेलवानी ने बताया कि सुबह उठते ही आप सबसे पहले गर्म पानी में नीबू मिलाकर पीएं, यह आपको एनर्जी देगा। इसके बाद इच्छानुसार योगा या एक्सरसाइज करें। यह एक्सरसाइज आप घर पर ही बिना किसी इंस्ट्रक्टर के कर सकते हैं, साथ ही मोटापा भी कम कर सकते हैं। गर्म पानी पीने के बाद ही पॉवर योगा या एक्सरसाइज करें। 
 
इच्छानुसार योगा, एक्सरसाइज या जुंबा जरूर करें
टीना ने बताया कि यदि आप पूरे दिन कोई भी काम करते हैं तो भी आपको सुबह के 45 मिनट एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। यह आपकी फिटनेस के साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है, लेकिन समय न मिलने पर आप दस मिनट की कुछ जरूरी एक्सरसाइज तो अवश्य ही करें। यदि आप योगा, एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो डांस कर भी खुद को एनर्जेटिक बना सकते हैं।
 
डांस या जुंबा कर आप 500-800 कैलोरीज बर्न कर सकते हैं। इससे भी फुल बॉडी वर्कआउट होता है। इसमें आप म्यूजिक का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि म्यूजिक आपके माइंड को पीस देगा। इसके अलावा पॉवर योगा भी कर सकते हैं, इसमें आपकी 500-600 कैलोरी बर्न होती है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले आप ताड़ासन करें, फिर सूर्य नमस्कार, इससे आपकी पूरी बॉडी स्ट्रेच हो जाती है। इसके बाद आप इच्छानुसार और विशेषज्ञों की सलाह से एक्सरसाइज, योगा या जुंबा कर सकते हैं। 
 
सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीएं 
हेल्दी रहने के लिए आप सुबह सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं और उसके बाद एक्सरसाइज करें। यदि आप जिम नहीं जा सकते तो घर पर ही तीन एक्सरसाइज कर सकते हैं।
 
पॉवर पुशअप्स
स्टेचिंग करने के बाद आपकी बॉडी एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाती है। अब आपको तुरंत पुशअप्स करने हैं, जिससे आपके सीने, भुजाएं, एब्स और पैरों को फायदा मिलेगा। सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं फिर हथेलियों को जमीन पर इस तरह रखें कि ये आपके सीने के सामने आएं। अब अपने हाथों की शक्ति के सहारे अपने पूरे शरीर को ऊपर उठाएं और फिर पहले वाली पॉजिशन में आ जाएं। शुरुआत में अगर आप 5-10 पुशअप्स भी करते हैं तो आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। 
 
सूमो स्क्वैट
सूमो स्क्वैट से कमर के निचले हिस्से की अच्छी एक्सरसाइज होती है। इसे करने के लिए पैरों के बीच थोड़ी जगह बनाते हुए सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को अपने सिर के पीछे ले जाकर लॉक कर लें। इसके बाद बिना आगे की तरफ झुके हुए बैठने की पॉजिशन में आएं। घुटनों को मोड़ते हुए आप जितने नीचे तक बैठ सकते हैं बैठें और फिर वापस खड़े हो जाएं। इस तरह करीब दस सेट करें, जिससे आपका शरीर एनर्जी से भरपूर रहेगा।
 
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है स्ट्रेचिंग। इससे मसल्स रिलेक्स होते हैं और सारी थकान उतर जाती है। किसी अच्छे गाइडेंस से स्टेप सीखें, फिर इसे कम से कम 5-5 बार करें। इससे पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग हो जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »