29 Mar 2024, 17:31:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

इन 3 चीजों के साथ भूलकर भी ना खाएं दही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 12:30PM | Updated Date: May 18 2019 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दही सेहत के लिये बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन यदि इसे गलत समय पर खाया तो ये जहर बन सकता है। आयुर्वेद पद्धति के मुताबिक दही को रात को खाने से बचना चाहिये। दरअसल रात के वक्‍त हमारे शरीर में कफ की प्राकृतिक प्रबलता बढ़ जाती है।
 
इसके अलावा रात को दही खाने से पेट की बीमारी होने के भी खतरे रहते हैं। एक्सपर्ट्स की माने तो रात को दही खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती हैं। दरअल रात को दही खाने से पाचन क्रिया में गड़बड़ी पैदा हो जाती है। इसे पचाने के लिए एनर्जी बर्न करने की जरूरत होती है।
 
रात के समय ज्यादातर लोग खाने के बाद सो जाते है। जिससे दिक्कत बढ़ने लगती है। इसके अलावा शरीर में यदि सूजन आदि हो तो, दही खाने से हमेशा बचना चाहिये क्‍योंकि यह सूजन को और भी ज्‍यादा बढ़ा देता है। रात के समय दही खाने से शरीर में इंफैक्शन होने का डर रहता है। इससे खांसी और जुखाम हो सकता है। वहीं, गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो रात के समय इसका सेवन करने से परहेज करें।
 
इससे दर्द कम होने की बजाए बढ़ जाएगा। दही टेस्‍ट में खट्टी, तासीर में गर्म और पचाने में भारी होती है। यह वसा, ताकत, कफ, पित्त, पाचन शक्ति बढ़ाती है।वहीं, खट्टी दही को कभी भी गरम कर के नहीं खाना चाहिये। दही को ना केवल रात में ही बल्‍कि बसंत में भी नहीं खाना चाहिये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »