20 Apr 2024, 13:59:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

तरबूज के बीज खाने से दूर होती है ये खतरनाक बीमारियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2019 2:13AM | Updated Date: May 14 2019 2:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मियों में ज्यादातर लोग तरबूज खाते हैं। तपती गर्मी में तरबूज खाने से मन को तरोताजगी का अनुभव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ तरबूज ही नहीं इसका बीच भी हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्य़ादा फायदेमंद होता है। अगर आपने गलती से तरबूज के बीज का सेवन कर लिया है, तो घबराइए नहीं। इसके बीज से आपके शीर को काफी फायदा मिलता है। कई ऐसे लोग होते हैं, जो इसके बीज को फेंकते नहीं। बल्कि इकट्ठा करके रखते हैं। चलिए जानते हैं तरबूज के बीज खाने के फायदे -
 
पाचन तंत्र :- तरबूज के बीज में डायट्री फाइबर मौजूद होता है, जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में काफी मददगार साबित होता है। इसके साथ ही तरबूज के बीज का सेवन करने से पाचन संबंधी कई समस्याओं जैसे- कब्ज, गैस इत्यादि की समस्या दूर होती है।
 
जॉन्ड‍िस :- अगर आपके बच्चे या फिर आप जॉन्ड‍िस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए तरबूज का बीज काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप तरबूज के बीजों को पिसकर चाय में डाल लें। इस चाय को रोजाना पीने से आपका जॉन्डिस कुछ ही दिनों में ठीक हो सकता है।

ब्ल्ड प्रेशर :- हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए तरबूज का बीज काफी फायदेमंद होता है। तरबूज का बीज आपके हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »