18 Apr 2024, 12:33:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

जानिए आखिर क्‍यों रोजा खोलने के लिए खजूर है बेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2019 1:24AM | Updated Date: May 11 2019 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन दिनों रमज़ान चल रहे हैं। लोग रोजा रखते हैं और शाम को रोजा खोलने के लिए इफ्तार में खजूर जरूर खाते हैं। धार्मिक महत्‍व के अलावा खजूर सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खजूर में कई तरह के पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं जो आपका एनर्जी लेवल मेंटेन करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह सौंदर्य के लिए भी लाभदायक माना गया है। आइए जानते हैं कि आखिर रोजा खोलने के लिए क्‍यों खजूर है बेस्‍ट फूड।

खजूर है खास - खजूर एक तरह का मेवा होता है। खजूर में आयरन, मिनरल्स, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सेहत के साथ स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ग्लूकोज और फ्रक्टोज का खजाना खजूर मधुमेह में सहायक होने के साथ ही इम्यून पावर को भी बूस्ट करता है। खजूर का सेवन दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में बहुत कारगार साबित होता है।
आयरन से भरपूर – खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है।
बालों के लिए है बेहतर – खजूर में मौजूद विटामिन बी बालों को मजबूत बनाते हैं। इसके नियमित सेवन से झड़ते बालों की समस्या दूर हो जाती है।
बनी रहती है एनर्जी – खजूर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है। इसलिए तुरंत ताकत के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दो से चार खजूर खाने से भी आपको तुरंत ही एनर्जी मिल जाएगी।
हेल्‍दी प्रोटीन – अगर आप अंडरवेट हैं तो खजूर का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें शुगर, विटामिन और कई जरूरी प्रोटीन होते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं।
बोन हेल्‍थ – खजूर में कैल्शयिम, मैगनीज और कॉपर की मात्रा होती है। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
पेट रहता है साफ – जिन लोगों को कब्ज की समस्या है उन्हें खजूर खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जिससे पाचन क्रिया सही बनी रहती है। हर रात चार खजूर पानी में डालकर रख दीजिए और सुबह उठकर इसे खाइए। आपको कुछ ही वक्त में फायदा नजर आने लगेगा।
एंटी एजिंग- खजूर त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। खजूर खाने से चेहरे पर उभर आने वाली महीन रेखाएं समाप्त हो जाती हैं और त्वचा पर निखार आता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »