28 Mar 2024, 23:06:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

गर्मियों में शरीर से आने वाली बदबू को ऐसे करें दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2019 4:30PM | Updated Date: May 9 2019 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अक्सर गर्मियों मे लोग पसीने की बदबू से परेशान रहते है। अधिकतर गर्मियों मे पसीना अंडरआर्म, पांवों और हथेली में अधिक आता है। अक्सर गर्मियों मे अधिक तापमान के कारण अधिक पसीना आता है। जिसकी वजह से शरीर में फंगल इन्फेक्शन भी हो जाता हैं। ऐसे मे आज जानते है पसीने की बदबू को दूर करने के उपायों के बारे मे -
 
अंडरआर्म्स से बदबू को दूर करने के लिए पान के पत्ते और आंवला को पीसकर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अंडर अंडरआर्म में लगा ले। अंत मे पानी से नहाने से पसीने की बदबू से छुटकारा मिल जाएगा।
 
नियमित नहाते समय शरीर को रगडे जिससे शरीर मे जमी गंदगी और दुर्गंध दूर होगी। जिससे पसीने की दुर्गंध से छुटकारा मिल जाएगा।
 
नियमित टमाटर का जूस पीना चाहिए। टमाटर बैक्टीरिया को खत्म करता है। जिसकी वजह से शरीर मे बदबू नहीं आती है।
 
नहाने के पानी मे एक घंटा पहले संतरे का छिलका डाल दें। अब इस पानी से नहा ले जिससे त्वचा का इन्फैक्शन नहीं होगा।
 
पानी से भरे टब मे नीम की पत्तिया डाल दें और अब इस पानी से नहा ले ऐसा करने से पसीने की बदबू दूर होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »