19 Apr 2024, 05:51:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

लो-सोडियम डायट से करें अस्थमा का इलाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 2:20AM | Updated Date: Apr 16 2019 2:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अस्थमा फेफड़ों की एक बीमारी होती है। अस्थमा के मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है। अस्थमा में श्वास नलियों में सूजन आ जाती है और श्वसन मार्ग सिकुड़ जाता है। बाहरी और आंतरिक अस्थमा दो तरह का होता है। बाहरी अस्थमा धूल जैसे बाहरी एलर्जिक चीजों के कारण होता है। वहीं, आंतरिक अस्थमा में सांसों के जरिए रासायनिक तत्वों के शरीर में अंदर जाने से होता है। अस्थमा की बीमारी का सही समय पर इलाज न किया जाए तो ये जानलेवा साबित होता है। अस्थमा की बीमारी में लो-सोडियम डायट बहुत असरकारक होती है। 
 
ऐसे करें उपचार 
अस्थमा की बीमारी में लो-सोडियम डायट बहुत फायदेमंद साबित होती है। अस्थमा की समस्या होने पर रोजाना सेंधा नमक खाने से आराम मिलता है। इसके साथ ही नमक के पानी से गरारा करने से सूजन, दर्द, सूखी खांसी आदि में राहत मिलता है। इसके अलावा फ्रेश और फ्रोजन सब्जियों को बिना सॉस के खाने से फायदा होता है। वहीं, ड्राई फ्रूट्स भी अस्थमा को ठीक करने में सहायक होता है। 
 
कारण 
कारखानों, वाहनों से निकलने वाले धुंआ से 
सर्दी, फ्लू, धूम्रपान, मौसम में बदलाव के कारण 
एलर्जी वाले फूड्स से 
पेट में एसिड की मात्रा अधिक होने से 
दवाइयों, शराब के सेवन से 
आनुवांशिक कारण से 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »