19 Apr 2024, 10:30:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

इन टिप्स से आप भी बन जाइए स्मार्ट बच्चे को नहीं पड़ेगी स्मार्टफोन की लत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 1:59AM | Updated Date: Apr 14 2019 2:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई शोधों में पाया गया है कि पहले की अपेक्षा आजकल के बच्चों की डिजिटल समझ जल्दी और तेजी से विकसित होती है। बच्चे स्मार्टफोन, टैबलेट्स या लैपटॉप पर आखिर इतनी देर तक क्या करते रहते हैं, यह बात हर माता-पिता के लिए चिंता का विषय है। परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब वे चाहकर भी बच्चे को नियंत्रित नहीं कर पाते। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रही हैं तो कुछ एप की मदद से बच्चों के स्क्रीन टाइम को नियंत्रित कर सकती हैं। 
पेरेंटल कंट्रोल बोर्ड
इस श्रेणी के कई एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। इस एप से आप जान सकती हैं कि आपका बच्चा स्मार्टफोन या आइपैड से किसे कॉल कर रहा है? किससे कितनी देर बात कर रहा है या क्या मैसेज भेज रहा है? साथ ही यह भी पता चलता है कि विभिन्न सोशल साइट पर वह कब ऑनलाइन है?  यही नहीं, आप जिन लोगों से अपने बच्चे को दूर रखना चाहते हैं, उन लोगों के फोन नंबर और ईमेल एड्रेस को भी इस एप के माध्यम से ब्लॉक कर सकते हैं। बच्चे को उन सबसे कॉल करने, मैसेज भेजने और सोशल मीडिया अकाउंट पर जुड़ने की अनुमति नहीं होगी।
फैमिली लिंक
चाहे आपका बच्चा छोटा हो या किशोर, इस एप्लिकेशन से आप उनके लिए कुछ बुनियादी डिजिटल नियम तय कर सकते हैं। इसमें साप्ताहिक और मासिक रिपोर्ट शामिल है। इस एप के माध्यम से आप यह तय कर सकते हैं कि एक सप्ताह या माह में बच्चा कितने घंटे इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकता है। वह समय सीमा पूरी होते ही इंटरनेट ब्लॉक हो जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »