20 Apr 2024, 13:21:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

शरीर के इन हिस्सों में होते है एक्यूप्रेशर पॉइंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 4:27PM | Updated Date: Apr 11 2019 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक्यूप्रेशर शरीर के विभिन्न हिस्सों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दबाव डालकर रोग के निदान करने की विधि है। चिकित्सा शास्त्र की इस शाखा का मानना है कि मानव शरीर पैर से लेकर सिर तक आपस में जुड़ा है। एक्यूप्रेशर एक प्राचीन चिकित्सा तकनीक है, जिसे चीनियों के द्वारा प्रतिपादित किया गया था। पैरों और तलवे में मौजूद ऐसे कई प्वाइंट्स होते हैं जिनकी मदद से कई रोगों का इलाज किया जा सकता है।
 
यहां होते है पॉइंट: जानकारी के अनुसार कई लोगों को मानना होता है कि एक्यूप्रेशर पॉइंट सिर्फ हथेलियों और पांव में ही होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कोहनी के पास भी एक एक्यूप्रेशर पॉइंट होता है, जो आपका मोटापा कम करने में मदद करता है। यह पॉइंट कोहनी की हड्डी के करीब होता है। घुटने के पास और अपने पैरों की पीछे वाले हिस्से में घुटने से नीचे यह पॉइंट होता है। यह आप दोनों पांव के घुटने से 2 इंच नीचे, नी कैप के नीचे होता है। करीब एक मिनट तक इस पॉइंट को दबाने के बाद अपने पांव को ऊपर नीचे करें और उसके बाद फिर से ऐसा करें। ऐसा करने से मोटापा कम होने में मदद मिलती है।
 
इसी के साथ वजन कम करने के लिए नाभि के पास भी एक एक्यूप्रेशर पॉइंट होता है। यह पॉइंट आपकी नाभि से करीब 3 सेमी नीचे होता है और यह पॉइंट आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करता है और कब्ज की दिक्कत को दूर करता है, जिसे दबाने से ये दिक्कतें दूर होती है और आपका वजन कम होता है। वहीं इस जगह के आस-पास भी कई पॉइंट होते हैं जिनसे आप वजन कम कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »