19 Apr 2024, 10:55:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

नवरात्रि के व्रत में पीएं ये ड्रिंक्स, नहीं आएगी कमजोरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 4:07PM | Updated Date: Apr 6 2019 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नवरात्रि पर व्रत रहने वाले लोगो को अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी होता है। आप व्रत एनर्जी देने वाले हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते है। तो आज जानते है व्रत में पीये जाने वाले ड्रिंक्स के बारे में -
 
नारियल पानी - 
व्रत में नारियल पानी पीना सबसे अच्छा है। नारियल पानी शरीर को तरोताजा रखता है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन जैसे पौषक तत्व होते हैं।
 
नींबू पानी - 
व्रत में नींबू पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। नींबू पानी मे विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर मे ठंडक प्रदान करके एनर्जी देता है जिससे शरीर से थकान दूर होती है।
 
दही की लस्सी - 
व्रत रहने वाले लोग दही की लस्सी पी सकते है जिससे शरीर मे थकान महशूस नहीं होगी। साथ ही भूख को भी कंट्रोल करता है।
 
फलो का जूस - 
दूध और फलों से बना जूस पी सकते हैं। सेहत के लिए दूध और फल बहुत गुणकारी होते हैं। जिससे शरीर मे ऊर्जा बरकरार रहती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »