29 Mar 2024, 11:24:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी : छह साल की मासूम का अपहरण कर हत्या, रेप की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 12:18PM | Updated Date: Jun 22 2018 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। परिवार के साथ भिंड से ग्वालियर एक शादी समारोह में आई छह साल की मासूम बच्ची की अपहरण कर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव पुलिस ने कैंसर पहाड़ी के जंगल से बरामद किया है। अगवा कर बच्ची को ले जाता एक संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
 
जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर में कम्पू थाना क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने मासूम बच्ची परिजनों के साथ बुधवार को आई थी। रात को जब ये बच्ची नहीं मिली तो आधी रात को परिजनों ने कंपू थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजन और पुलिस पूरी रात बच्ची की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दोपहर किसी ने पुलिस को कैंसर पहाड़िया के जंगल में बच्ची का शव पानी में पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गुम बच्ची के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने बच्ची को फौरन पहचान लिया है।
 
दुष्कर्म की आशंका
शव देखने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में एक युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है। उसे ही मुख्य आरोपी माना जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस युवक ने बच्ची का अपहरण किया और हत्या की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »