24 Apr 2024, 04:27:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

ग्वालियर में इंजेक्शन लगाने से 50 महिलाओं की हालत बिगड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2017 1:34PM | Updated Date: Oct 30 2017 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती महिलाओं को एंटीबायटिक इंजेक्शन दिए जाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। 
 
जानकारी के अनुसार ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में रविवार को ऐंटीबॉयटिक इंजेक्शन दिए जाने के बाद 50 से ज्यादा महिलाओं की हालत बिगड़ी थी जिसके बाद 5 महिलाओं को तबीयत बिगड़ने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया। 
 
वहीं महिलाओं की हालत बिगड़ने के बाद उनके परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद वरिष्ठ चिकित्सकों और प्रशासन के हस्तक्षेप पर लोगों को शांत कराया जा सका। वहीं अस्पताल में हुई इस घटना के बाद अब इस बात की जांच कराई जा रही है कि महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की मुख्य वजह क्या थी?
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »