29 Mar 2024, 17:29:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

जहरीला पदार्थ खाकर दो सगे भाइयों ने की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2017 7:55PM | Updated Date: Feb 6 2017 7:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के आरौली गांव में दो सगे भाइयों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्वालियर देहात के गांव आरौली निवासी कप्तान सिंह और सीताराम के शव उनके खेत पर ट्यूबवेल के पास कमरे में पड़े मिले हैं। रविवार की रात दोनों ने गांव के घर आकर खाना बनाया और खाया।

सुबह जब दोनों नहीं दिखे तो उनका छोटा भाई छोटे सिंह खेत पर पहुंचा। जहां खेत के कमरे में दोनों मृत मिले। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस ने बताया कि इनके सबसे बड़े भाई का बीमारी के चलते निधन हो गया था। दूसरे भाई कप्तान सिंह ने शादी नहीं की थी और सीताराम की पत्नी की भी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों भाई अपना ज्यादातर समय खेत में बिताते थे और केवल खाना खाने के लिए घर आते थे। दोनों ने एक साथ आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »