16 Apr 2024, 21:33:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

MP: ग्वालियर में नहर में गिरी कार, भोपाल का वकील लापता, पत्नी की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2016 11:42AM | Updated Date: Dec 31 2016 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक वकील का परिवार ग्वालियर जिले में हादसे का शिकार हो गया। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात भोपाल के वकील मनोज जैन का वाहन ग्वालियर देहात की एक नहर में गिर गया। हादसे में अब तक वकील की पत्नी समेत दो लोगों के शव बरामद हो गए हैं। हादसे के लगभग 12 घंटे बाद भी वकील जैन का अब तक कुछ पता नहीं चला है।

ग्वालियर देहात के बेलगढा पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैन का परिवार दतिया के सोनागिर जैन तीर्थ से कल देर रात वापस लौट रहा था। वाहन डबरा से शिवपुरी के नरवर की ओर जाने वाले रास्ते की ओर था, तभी वाहन चालक का अचानक संतुलन खोने के कारण गाडी सडक किनारे चल रही हरसी नहर में गिर गई।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद जैन की दोनों बेटियां आरुषि और अक्षिता ने नहर किनारे का एक पत्थर पकड़ लिया, जिससे दोनों की जान बच गई। बचावकर्मियों को जैन की पत्नी मोनिका जैन का शव लगभग पांच किमी दूर बरामद हुआ। आज सुबह चालक का भी शव मिल गया है। हालांकि पुलिस को जैन के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन नहर को बंद करवाकर जैन की तलाश में जुटा हुआ है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »