29 Mar 2024, 05:56:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

नृत्य उत्सव का उद्घाटन तजाकिस्तान एवं उजबेकिस्तान के राजदूत करेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 7:49PM | Updated Date: Oct 22 2019 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समारोह का उद्घाटन भारत में तजाकिस्तान के राजदूत रहीमजोदा सुल्तान एवं उजबेकिस्तान के राजदूत फरोह अरजीव करेंगें। यह कार्यक्रम उदभव सांस्कृतिक एवं क्रीडा संस्थान तथा ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन नवंबर तक चलेगा।
 
उदभव के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडे ने बताया कि नृत्य महोत्सव में इटली का कल्चरल एशोसियेशन जेम्पोगनारो लागारो पोमारोलो ग्रुप, स्पेन का ग्रुप दि बेले सुर दे एण्डेलुसिया, इसराइल का फोल्कलोर ग्रुप वेटकी पेटेक टिक्वा, कल्चर डवल्पमेंट फाउंडेशन आॅफ द पिपुल्स आॅफ साइबेरिया एंड द फॉर ईस्ट सेवरनया रगुडा(रशिया), शलाले डांस स्टूडियो टेबरिज ईरान, अक बरमेट बिशकेक (किर्गिस्तान), रायल इंटरनेशनल स्कूल डांंिसग ग्रुप श्रीलंका एवं ससेक्स कालेज श्रीलंका अपने देशों की संस्कृति प्रस्तुत करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »