ग्वालियर। ग्वालियर स्थित गांधी प्राणी उद्यान में आज सुबह शेरनी रानी (24) की मौत हो गई। रानी लंबे समय से बीमार चल रही थी। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार गांधी प्राणी उद्यान की शेरनी रानी अपनी उम्र पूरी कर चुकी थी। आम तौर पर शेरों की उम्र लगभग 20 वर्ष होती है। उम्र के अंतिम पडाव में उसे दिखना भी बंद हो गया था। वह खाना भी ढंग से नहीं खा पा रही थी। उसके परीक्षण के लिए जबलपुर से चिकित्सकों की टीम को बुलवाया गया था। उसके अंतिम संस्कार के समय वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।