24 Apr 2024, 22:27:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

नोटबंदी का जवाब वोटबंदी से दें जनता: ज्योतिरादित्य सिंधिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2017 12:47PM | Updated Date: Nov 25 2017 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के कोलारस में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा।

सिंधिया ने कोलारस कस्बे में कल अपनी जन आक्रोश सभा में मोदी, योगी और शिवराज को अपने निशाने पर लेते कहा, मोदी की नोटबंदी को किसानों की मौत के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने किसानों को नोटबंदी का जबाब वोटबंदी से देने को कहा। 
 
उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, उसके शासन में अस्पतालों में बच्चे दम तोड़ देते हैं। और शिवरा को घोषणावीर बताया और कहा कि, चौहान जहां जाते हैं वहां घोषणाए करते हैं और चले जाते है। घोषणा पर काम नहीं होता।
     
उल्लेखनीय है कि कोलारस में विधानसभा का उपचुनाव होने वाला है। सिंधिया की सभा के बाद जिले के प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह भी कोलारस पहुंचे। दोनों का कोलारस दौरा इसी उपचुनाव के सिलसिले में देखा जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »