24 Apr 2024, 16:27:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

MP के गुना में करंट लगने से पांच किसानों की मौत, परिवार में पसरा मातम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2017 7:10PM | Updated Date: Jul 16 2017 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुना। मध्यप्रदेश में गुना जिले के मधुसूदनगढ थाना क्षेत्र में रघुनाथपुरा गांव में रविवार दोपहर एक कुंए से मोटर निकालते समय करंट लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। इस घटना से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। 

     
पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि रघुनाथपुरा गांव में कुंए से मोटर निकालने के प्रयास में पहले दो किसान कुंए में उतरे। दोनों के करंट की चपेट में आने पर उन्हें बचाने तीन अन्य किसान भी कुंए में उतरे और पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में धीरज सिंह (30), रामबाबू (20), छोटेलाल (25), जगमोहन (22)और दयाराम (35) की करंट लगने से मौत हुई है। 
       
राघौगढ के एसडीओ पुलिस अनुराग पांडे ने बताया कि मृतकों में से 4 लोधी समाज के है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मक्सूदनगढ लाया गया है। 
 
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सभी की मौत के कारण के बारे में पुख्ता तौर पर बताया जा सकेगा। पुलिस ने घटना का मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »