24 Apr 2024, 20:23:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

विदाई को लेकर विवाद में पति ने की नवनिवाहिता की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2017 1:25PM | Updated Date: Jan 28 2017 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में शादी के बाद विदाई को लेकर हुए एक विवाद में एक पति ने अपनी नवविवाहित पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने इस दौरान अपने ससुर और दादी सास पर भी हमला कर दिया। दोनों हमले में गंभीर रूप से घायल हैं। आरोन नगर पुलिस ने बताया

कि रामबाबू बेड़िया (24) की शादी लगभग एक साल पहले उसी के मोहल्ले में रहने वाली भूरी बाई के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों पक्षों के बीच विदाई को लेकर विवाद था। दो दिन से रामबाबू पत्नी को लेकर अपनी ससुराल में था। इसी दौरान कल दोनों में फिर लड़ाई हुई, जिसमें रामबाबू ने भूरी की धारदार हथियार से गर्दन काट दी। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »