28 Mar 2024, 23:23:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

गुना में चलती कार में आग लगी, भाइयों ने कूद कर बचाई जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2017 3:57PM | Updated Date: Jan 24 2017 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक चलती कार में अचानक आग लगने से उसमें सवार दो सगे भाइयों ने कूद कर अपनी जान बचाई।

धरनावदा थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम देहरी के पास कल देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में हरियाणा के पानीपत के रहने वाले प्रोपर्टी ब्रोकर दो सगे भाई प्रदीप सिंह जाट और मनदीप सिंह जाट सवार थे, जो इंदौर जा रहे थे। हादसे के कारण दोनों बुरी तरह घबरा गए। हादसे में कार में रखे दस्तावेजों समेत अन्य सामान भी जल गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई कार को बिना रुके ग्वालियर से चलाकर लाये थे, जिसे हादसे का कारण माना जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »