28 Mar 2024, 23:18:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

गुना: नर्स और दाई ने गर्भवती महिला के साथ किया कुछ ऐसा....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2017 3:07PM | Updated Date: Jan 1 2017 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक गर्भवती महिला को नर्स और दाई द्वारा मांगी गई रिश्वत न मिलने पर उसे धक्का देकर निकाल दिया गया। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को ग्रामीण महिलाओं की मदद से प्रसव कराया गया। सूत्रों ने यहां बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जामनेर में शनिवार को देर रात ग्राम वापचा निवासी सुनीता विश्वकर्मा अपने पति के साथ बच्चे के जन्म के लिए भर्ती होने पहुंची थी।

जहां अस्पलात में कार्यरत नर्स (एएनएम) सुनीता चटर्जी और दाई अशोक बाई ने इन दोनों लोगों से प्रसव की जटिलता के नाम पर 5 हजार रूपए इंतेजाम करने पर जोर दिया। जब पीड़ति दम्पती ने इस असमर्थता जताई तो सुनीता को धक्का देकर बाहर कर दिया गया। कड़ाके की पड़ रही ठंड के बीच सड़क पर महिला को ग्रामीण महिलाओं की मदद से प्रसव कराया गया।

अस्पताल कर्मियो द्वारा किए गये अमानवीय व्यवहार को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुबह स्वास्थ्य केन्द्र का धेराव किया गया और दोनों कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। वहीं गुना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सी.एम.एच.ओ) डॉ. पी.के. मिश्रा ने बताया कि नर्स को निलंबित कर दिया गया है और दाई को हटा दिया है। जांच के लिए तीन सदस्यी कमेटी का भी गठन किया गया है।    

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »