20 Apr 2024, 01:03:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

गुना: पारदी और बंजारों के बीच हुई गोलीबारी में एक बंजारा घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2016 11:32AM | Updated Date: Nov 27 2016 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में पारदियों और बंजारों के बीच हुए विवाद में चली गोली में एक बंजारा घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस अधीक्षक अभिनाश सिंह ने बताया कि कल रात गादेर गांव में पारदिया और बंजारों के बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते पारदियों की ओर से की गई गोलीबारी में एक बंजारा घायल हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पारदियों ने लूट के इरादे से गादेर गांव के बंजारों पर हमला किया है। पुलिस ने आरोपी पारदी गुट के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »