19 Apr 2024, 17:05:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वोडाफोन ने किया तमिलनाडु में 750 करोड़ रुपए का निवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2015 8:39PM | Updated Date: Jun 10 2015 8:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। वोडाफोन इंडिया ने अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिये तमिलनाडु में 750 करोड़ रुपए का निवेश किया है। साथ ही कंपनी कुछ सर्किलों में 4जी का परीक्षण कर रही है।

 
 
वोडाफोन इंडिया के व्यापार प्रमुख (तमिलनाडु) एस मुरली ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कंपनी ने तमिलनाडु और चेन्नई में नेटवर्क तथा वितरण सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये 750 करोड़ रुपए निवेश किया है।
 
 
4जी सेवा के बारे में वोडाफोन इंडिया के परिचालन निदेशक (दक्षिण भारत) सुरेश कुमार ने कहा, ‘‘इस समय 4जी परीक्षण उन क्षेत्रों में हो रहा है जहां हमारे पास स्पेक्ट्रम है।’’ तमिलनाडु में अपनी सेवा बेहतर बनाने के बारे में मुरली ने कहा कि हमने पिछले 12 महीने में (अप्रैल 2014 से मार्च 2015) 750 करोड़ रुपए निवेश किया है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »