20 Apr 2024, 03:39:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

WhatsApp का नया फीचर आपको देगा 'फर्जी लिंक्स' की जानकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2018 9:46AM | Updated Date: Jul 22 2018 9:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फेक न्यूज और स्पैम को रोकने के लिए इंस्टेंट मेसेजिंग एप व्हाट्स एप लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। हाल ही में वॉट्सऐप ने ऐंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.18.204 में संदिग्ध लिंक्स की जानकारी देने वाले फीचर को शुरू किया था। वॉट्सऐप का यह फीचर अभी तक कुछ ही बीटा यूजर्स के लिए काम कर रहा था।
 
अब खबर है कि वॉट्सऐप ने इस फीचर को ऐंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.221 के सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर में एक इंडिकेटर होगा जो हमें यह बताएगा कि कौन सा लिंक संदिग्ध है? ऐंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.18.221 में जब भी कोई आपको कोई लिंक भेजेगा और अगर वह लिंक संदिग्ध है तो वॉट्सऐप उस पर 'सस्पीशस लिंक' का टैग लगा देगा।
 
वॉट्सऐप का यह अपडेट यूजर्स को 'सस्पीशस लिंक' को खोलने से पहले चेतावनी देगा। अगर वे फिर भी लिंक को खोलने का प्रयास करते हैं तो वॉट्सऐप कुछ अजीब कैरेक्टर्स दिखा कर अलर्ट करेगा। इस फीचर में यूजर्स को दो आॅप्शन दिखाई देंगे- लिंक ओपन और गो बैक। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »