28 Mar 2024, 22:33:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वनप्लस 6 सिल्क व्हाइट लि. एडिशन की बिक्री आज से शुरु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2018 10:10AM | Updated Date: Jun 5 2018 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने वनप्लस 6 सिल्क व्हाइट लि. एडिशन फोन की बिक्री एमेजॉन डॉट इन और वनप्लस डॉट इन पर 5 जून से शुरू करने की घोषणा की है। वन प्लस 6 सिल्क व्हाइट लि. एडिशन वनप्लस की नवीनतम फ्लैगशिप पेशकश का बहुप्रतीक्षित नया संस्करण है। एमेजॉन डॉट इन पर नए संस्करण के लिए नोटिफाई मी पंजीकरण फिलहाल लाइव है। वनप्लस 6 सिल्क व्हाइट लि. एडिशन न सिर्फ देखने में खूबसूरत है बल्कि इसमें स्मूथ टेक्स्चर भी है जिसने वनप्लस वन को लोकप्रिय बनाया।
 
यह प्रीमियम डिवाइस स्पीड और स्मूथ नेस से युक्त है जो स्नैपड्रैगन 845, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वनप्लस 6 सिल्क व्हाइट लि. एडिशन ग्राहक सिटी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर लेनदेन पर 2,000 रुपए का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वे सभी प्रमुख बैंकों पर 3 महीनों तक की नो कॉस्ट ईएमआई भी हासिल कर सकेंगे।
 
इसके अलावा वे कोटक 811 एॅप डाउनलोड करने पर सर्विफाई द्वारा 12 महीनों के एक्सीडेंटल डैमेज इंश्योरेंस प्राप्त कर सकेंगे। सभी एमेजन प्राइम वीडियो उपभोक्ता 250 रुपए और एमेजन किंडलई-बुक पर 500 रुपए तक की छूट प्राप्त कर सकेंगे। अन्य पार्टनर 2,000 रुपए तक के कैशबैक और क्लियरट्रिप की ओर से फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 25,000 रुपए तक के लाभ और आइडिया उपभोक्ताओं के लिए डिवाइस इंष्योरेंस की पेशकश करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »