29 Mar 2024, 01:52:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आइडिया सेलुलर को 962 करोड़ रुपए का घाटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2018 5:16PM | Updated Date: Apr 28 2018 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी आइडिया सेलुलर को गत वित्त वर्ष की 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में कुल 962.2 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ जबकि वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में यह आंकड़ा 327.7 करोड़ रुपए पर रहा था। यह लगातार छठी तिमाही है, जिसमें आइडिया को घाटा हुआ है। कंपनी द्वारा आज जारी वित्तीय परिणाम के आंकड़े के मुताबिक आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आमदनी भी 8,194.2 करोड़ रुपए से 22 फीसदी घटकर 6,387.7 करोड़ रुपए रह गई।

इस अवधि में उसका कुल खर्च 327.7 करोड़ रुपए से बढ़कर 962.2 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान उसे कुल 4,168.2 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है जो  वित्त वर्ष 2016-17 के आंकड़े 399.7 करोड़ रुपए से 3,768.5 करोड़ रुपए अधिक है। आलोच्य वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की आमदनी भी 35,882.7 करोड़ रुपए से घटकर 28,631.9 करोड़ रुपए रह गई। इस दौरान उसका कुल खर्च 37,167.8 करोड़ रुपए से घटकर 35,453.5 करोड़ रुपए रहा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »