25 Apr 2024, 03:00:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेटीएम ने लॉन्च किया अपना नया एप, मनी ट्रांसफर पर जोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 12:04PM | Updated Date: Apr 3 2018 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोबाइल वॉलेट से लेकर पेमेंट गेटवे तक का सफर तय करने वाले पेटीएम ने अपने एप का नया संस्करण सोमवार को लॉन्च किया है, जिसमें उसने मनी ट्रांसफर पर विशेष जोर दिया है। पेटीएम ने सोमवार को जारी बयान में यह घोषणा की कि एप को ज्यादा यूजर फ्रेंडली और सहज बनाने के लिए इसे दोबारा बनाया गया है। यह नया अपडेट प्रयोक्ताओं के लिए एप के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ ही मनी ट्रांसफर भी अब ज्यादा आसान और सरल बन गया है।
 
उसने कहा कि बगैर किसी शुल्क के यूजर को पेटीएम पेमेंट्स बैंक , पेटीएम वॉलेट या किसी भी बैंक खाता से किसी भी बैंक खाते में तुरंत मनी ट्रांसफर की सुविधा मिलती है। पेटीएम के मुख्य परिचालन अधिकारी किरणवसि रेड्डी ने कहा कि पेटीएम एप पर नया इंटरफेस शुरू किया गया है। ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ प्रयोक्ता अनुभव देने के अपने वादे के साथ पेटीएम का यह नया डिजाइन है और इसमें मनी ट्रांसफर सहित कई महत्वपूर्ण सुविधाओं के लिए अपग्रेड हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »