18 Apr 2024, 15:12:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इस मोबाइल सेवा के अन्य देशों की मदद चाहता है भारत, जानिये क्यों?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 3:50PM | Updated Date: Mar 7 2018 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत 5जी प्रौद्योगिकी पर अन्य देशों के साथ सहयोग के लिए उत्सुक है ताकि वह इस उभरती हुई और महत्त्वपूर्ण तकनीक के परिष्करण एवं उसे अपनाने के मामले में 'नेतृत्वकर्ता' के रूप में अपनी स्थिति दर्ज करा सके। कन्वर्जेंस इंडिया 2018 को संबोधित करते हुए सिन्हा ने बुधवार को 5जी को दुनिया के सबसे महत्त्वपूर्ण और उभरते हुए क्षेत्रों में से एक बताया और कहा कि इस प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए देश ने जरूरी कदम उठाए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हम इस प्रयास में लगे अन्य देशों के साथ सहयोग करने को लेकर उत्सुक हैं, क्योंकि हम 5जी तकनीकी के आकलन, परिष्करण और उसे अपनाने के मामले में अनुयाई नहीं, बल्कि अगुआ हैं।' उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 5जी प्रौद्योगिकी देश की महत्त्वपूर्ण योजना डिजिटल इंडिया मिशन के लिए उत्प्रेरक के तौर पर कार्य करेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »